शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग गांवों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटनाएं सामने आईं। एक मामले में फायरिंग का भी आरोप है, जबकि दूसरी घटना में पांच लोग घायल हो गए। लेही गांव निवासी रोली देवी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे उनके देवर विपिन को गांव के कुछ लोगों ने खेत पर घेर लिया। सूचना मिलने पर वह पति दिनेश यादव के साथ मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष ने मारपीट के साथ फायरिंग कर दी। तमंचे से चली गोली दिनेश यादव के सिर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी मदनापुर और बाद में मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार, मारपीट की पुष्टि हुई है, जबकि फायरिंग के आरोप की जांच की जा रही है।दूसरी घटना गांव चिति उर्फ राजपूतपुर में हुई, जहां सुबह करीब सात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.