हरिद्वार, मार्च 5 -- सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में होली के दिन पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि 20 से अधिक लोग लाठी-डंडों से लैस होकर ग्राम प्रधान प्रमोद पाल के घर में घुस आए और मारपीट के साथ तोड़फोड़ की। इस हमले में प्रमोद, उनके भाई मनोज समेत 15 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर कई वाहनों से गांव पहुंचे और सीधे प्रधान के घर पर धावा बोल दिया। घर के भीतर मौजूद लोगों को निशाना बनाते हुए लाठी-डंडों से हमला किया गया। आरोप है कि महिलाओं और बच्चों के साथ भी मारपीट की गई। काफी देर तक घर में तोड़फोड़ और उत्पात मचाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रमोद और मनोज को सिर पर गंभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.