रंजिश में पूर्व राज्यमंत्री के बेटे समेत 13 पर रिपोर्ट
बदायूं, अप्रैल 26 -- रंजिश के चलते पूर्व राज्यमंत्री के पुत्र समेत 13 लोगों पर मारपीट, धमकी और साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गुलड़िया वार्ड नंबर 10 के रहने वाले अर्पित पटेल उर्फ भोला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मार्च की रात करीब 11 बजे वह अपने प्लांट पर भैंस बांधकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव में आई बारात में झगड़ा हो रहा था, जिसे देखकर वह बीच-बचाव के लिए रुक गया। आरोप है कि तभी अनुराग शर्मा उर्फ चीकू वहां पहुंच गया और गालीगलौज करते हुए उससे मारपीट करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसका गिरेबान पकड़ लिया और उसे धमकाते हुए फोन पर अपने साथियों को बुला लिया, जिससे माहौल और अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.