कौशाम्बी, दिसम्बर 3 -- रंजिश के चलते मंगलवार की सुबह पीट-पीटकर सगी बहनों की हत्या का प्रयास किया गया। पिटाई से एक को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकददमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोखराज थाना क्षेत्र के संजेती गांव की रीना देवी पत्नी मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह रंजिश के चलते पड़ोसी प्रेम गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे रज्जन, परिवार की सुगानी व सुनीता देवी के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता की बहन सरीना के भी पीटा। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह मरणासन्न होकर वहीं गिर पड़ी। दबंगई किए जाने के दौरान चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बहनों की जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.