प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 26 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सराय नानकार निवासी कृपाशंकर विश्वकर्मा बुधवार सुबह 11 बजे मैजिक से लोहे का टीनशेड ला रहा था। इसी दौरान पड़ोसी खुन्नस में गाली देते हुए लाठी-डंडा लेकर हमलावर हो गए। हमले में कृपाशंकर घायल हो गया, पिता की पिटाई होते देख कृपा शंकर का बेटा श्यामू भी बीच-बचाव करने आया उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। कृपा शंकर का आरोप है कि आरोपी बिना किसी वजह के परिवार के लोगों से कई बार मारपीट कर चुके हैं। देर शाम पीड़ित की तहरीर पर दिलीपपुर पुलिस ने सराय नानकार निवासी प्रमोद, विनोद, राकेश के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.