रंजिश में परिवार को पीटा, थाने जाते समय रास्ते में रोक धमकाया
सीतापुर, जून 12 -- सीतापुर, संवाददाता। कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में गांव के ही कुछ लोगों ने एक ही परिवार के कई सदस्यों को लाठी-डंडों से पीट दिया। इतना ही नहीं, थाने जा रहे पीड़ितों को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शिवकुमारी पत्नी टीकाराम ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गांव के ही निवासी छुन्ना, पंकज, अंकित और रामप्यारी ने अचानक उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब उनकी देवरानी वंदना बीच-बचाव करने आईं, तो दबंगों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। आरोप है कि हमलावरों ने शिवकुमारी की सास कमला देवी, नीतू पत्नी सौरभ, उनके बच्चों हिमांशु और छमा को भी पीटा। शिवकुमारी ने आरोप लगाया कि जब वह और उनके परिजन घटना की शिकायत करने के लिए थाना कम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.