उन्नाव, मार्च 18 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के कनिगांव गांव के रहनेवाले आनंद कुमार ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार सुबह परचून की दुकान पर बैठा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी राजू शुक्ल आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर अपनी पत्नी अनुपम व बेटे अभिषेक के साथ मिलकर लाठी से हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने बीचबचाव किया, तब वह धमकी देते हुए मौके से निकले। घायल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घायल युवक का मियागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...