प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 19 -- अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में रंजिश को लेकर दबंगों की ओर से एक परिवार पर हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित अजय कुमार सिंह ने थाना आसपुर देवसरा में तहरीर देकर गांव के ही कई लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार रविवार सुबह करीब 11:30 बजे पड़ोसी राजीव प्रताप सिंह, संजीव कुमार सिंह, मनीष सिंह उर्फ धीरज सहित अन्य लोग पीड़ित के घर आए और बांस लगाने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पीड़ित का भतीजा प्रियांशु घायल हो गया। उसे सिर पर गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजन अमन सिंह और मीरा सिंह को भी आरोपियों ने लाठी-डंडे और घूंसे से पीट दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.