अयोध्या, मई 3 -- अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर टंडवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने से मना करने पर दबंगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें उसके पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।रामनगर टंडवा निवासी नीशा पत्नी विजय कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शनिवार की देर शाम उसके पड़ोसी शिवम कुमार अपने साथियों के साथ दरवाजे पर आकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। विरोध करने पर मामला बढ़ गया और आरोपियों ने ईंट-पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। खंडासा पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.