सीतापुर, फरवरी 27 -- सीतापुर, संवाददाता। महमूदाबाद कोतवाली इलाके में दबंग परिवार ने गांव की तीन महिलाओं की धारदार व लाठियों से पिटाई कर दी। तहरीर पर महमूदाबाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के रमद्वारी द्वितीय गांव निवासी अंजली देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते गुरुवार कोगांव के ही उमेश, उसकी पत्नी रेखा और बेटी निधि ने रंजिश में गालियां देते हुए लात-घूसों व डंडे से उनपर हमला कर दिया। चीख पुकार पर बचाने पहुंची बहन अनीता और मां नीलम की भी आरोपितों ने पिटाई कर दी। पिटाई से तीनों चोटिल हो गई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.