रंजिश में दो सगे भाई समेत चार को पीटा
संतकबीरनगर, जुलाई 9 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बूधा कला में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग दो सगे भाई समेत चार की पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को तीन सगे भाई समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित फूलचंद्र पुत्र ब्रह्मदेव का आरोप है कि उसके पड़ोस के ही सुरेन्द्र ,मुन्नर , धर्मेंद्र व मिश्री लाल अचानक पुरानी रंजिश के कारण उसके घर पर चढ़ आए। आरोप है कि लाठी डण्डा से उसके उपर हमला कर दिए। साथ में उसके परिवार के अर्जुन , रीता पत्नी अर्जुन व सुनीता पत्नी फूलचन्द्र के उपर भी हमला कर दिए। जिससे सभी लोगों को काफी चोटे आयी है । उक्त लोग जान से मारने की धमकी भी दिए। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि सुरेन्द्र ,मुन्नर , धर्मेंद्र व मिश्री लाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.