फतेहपुर, मार्च 7 -- हथगाम। थाना क्षेत्र के लाल का पुरवा में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों की पीट कर घायल कर दिया। गांव निवासी रतन व जलनीर दोपहर के समय गांव में थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोपियों ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी, जिससे वे घायल हो गए। परिजन दोनों घायलों को सीएचसी हथगाम ले गए। मामला बाद में दोनों पक्षों के साथ थाना हथगाम पहुंचा। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुलह कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.