रंजिश में दो महिलाओं सहित तीन लोगों पर सरिया से किया हमला
एटा, जून 18 -- रंजिश में दो महिलाओं सहित तीन लोगों पर सरिया से हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गईं। सिर में सरिया लगने से एक महिला बेहोश हो गई। पीड़ित ने चार आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जैथरा के गांव नगला चेतराम निवासी राकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 17 जून को गांव के ही आरोपी शिवपाल, बेंचेलाल, राजवीर, अजय निवासी नगला चेतराम, रामसेवक निवासी मायाचक जैथरा आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सरिया से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित, सरिया लगने से ऊषा देवी पत्नी नेम सिंह, रीना देवी पत्नी ओमकार घायल हो गई। सिर में सरिया लगने से ऊषा देवी बेहोश होकर गिर पड़ी। हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जैथरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.