उरई, अगस्त 29 -- जालौन। संवाददाता पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और सरिया चलने से दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहले पक्ष के मोहल्ला हरीपुरा निवासी सौरभ परिहार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी सुरेंद्र, मनोज, नितिन, धीरज व कलू अपने तीन रिश्तेदारों के साथ हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उसे, पिता मनीष परिहार व भाई खेमचंद्र को गंभीर चोटें आईं। दूसरे पक्ष के नितिन कुशवाहा ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह घर के बाहर खड़ा था, तभी कक्कू परिहार, मनीष, खेमू, सौरभ, शिवम व चार अज्ञात लोग सरिया व ...