गोरखपुर, अप्रैल 24 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव के हरनाथपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फेसबुक पर हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके चलते मारपीट और गाली-गलौज की घटना हुई। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष की ओर से सुनीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लड़कों के बीच फेसबुक पर विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर गांव के अनूप, अनुज, अमरजीत, लालमन, प्रिंस और लालमन की दो बहुएं लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर पर आ धमके तथा मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में मारपीट, केस दर्ज घटना के बाद परिवार दहशत में है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से लालम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.