गोरखपुर, मार्च 9 -- कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित पड़रहवा चौराहे पर आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि गुलाम रसूल और पीर मुहम्मद पक्ष के लोगों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...