मऊ, मई 20 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पिपरा कछार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार की रात तनाव उत्पन्न हो गया। इस मामलें में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक पक्ष ने बाइक सवारों द्वारा फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है। पिपरा कछार निवासी संजू यादव पुत्री लोरिक यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उन पर असलहे से फायर झोंक दिया। यह भी पढ़ें- रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग करने का आरोप साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष लालसा देवी पुत्री चंद्रिका यादव ने मु...