सीतापुर, मई 10 -- सीतापुर, संवाददाता। थाना रामपुर मथुरा के रानीगंज में रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही चार दबंगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट आदि की धाराओं में केस दर्ज कराया है। पीड़ित अरुण निषाद के अनुसार गांव के विपक्षी झाऊ लाल, लालू, हनुमान और कल्लू उसके घर के बाहर आकर रंजिशन गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने अरुण को लात-घूसों और लाठी-डंडों से मारा पीटा। चीखपुकार पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर पीटा, महिला समेत कई घायल इस मामले में दूसरे पक्ष के झाऊ लाल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही अरुन और जगनू नि...