अलीगढ़, मार्च 4 -- अकराबाद। थाना क्षेत्र के गांव मानई में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान हुई फायरिंग में प्रशांत के हाथ में गोली लग गई। गोली लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसके अलावा मारपीट में दोनों पक्षों के कई अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अकराबाद के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रशांत को गंभीर हालत में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही अकराबाद थाना पुलिस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.