फरीदाबाद, जून 25 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। थाना भूपानी क्षेत्र में बुधवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गांव कंवारा कलां स्थित ऋचा कंपनी के पास हुई इस घटना में जमकर मारपीट, गोलीबारी और चाकूबाजी हुई। वारदात में डूंगरपुर निवासी सुनील बैसला को दो गोलियां लगीं, जबकि राजेश उर्फ बिट्टू गोली लगने से घायल हो गया। वहीं महकार सिंह को चाकू मारकर घायल किए जाने का आरोप है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुनील की हालत गंभीर बताई जा रही है।गाड़ियों की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 6 बजे के बीच राजेश उर्फ बिट्टू, अरुण और उनके साथी क्रेटा गाड़ी में कंवारा मोड़ से डूंगरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक इनोवा गाड़ी से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। इनोवा ...