कानपुर, मार्च 5 -- कानपुर। गोविंदनगर में रंजिश में दबंगों ने युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। आरोपितों के चंगुल से बचने के लिए युवक ने एक रेस्त्रा में घुसकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने थाने में शिकायत कर रिपोर्ट कराई। गुजैनी में रहने वाले शोभित शुक्ला की तहरीर के मुताबिक, 28 फरवरी की रात वह मां की दवा लेने जा रहे थे। तभी घात लगाए तिलक पासवान, रिषी पंडित, भोला ठाकुर, नितेश यादव उर्फ सनी समेत अन्य चार लोगों ने गाली-गलौज कर घेर लिया। फिर मारपीट करते हुए सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर अमधमरा कर दिया। आरोपितों ने रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.