कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- सरायअकिल थाने के चंदूपुर अमरायन गांव में मंगलवार रात रंजिश के चलते दबंगों ने एक बागवान की झोपड़ी में आग लगा दी। नकदी समेत हजारों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। विरोध करने पर आरोपियों ने बागवान के दो बेटों की पिटाई भी कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जलालपुर जवाहरगंज निवासी चुन्ने अहमद ने बताया कि उन्होंने चंदूपुर अमरायन गांव में आम और अमरूद का बाग बटाई पर ले रखा है। वह पिछले दस वर्षों से परिवार सहित वही झोपड़ी बनाकर रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। मंगलवार शाम वह पत्नी के साथ एक दावत में गए थे, जबकि बाग की रखवाली के लिए उनके बेटे मो. फैज और मो. कैश झोपड़ी में मौजूद थे। आरोप है कि आधी रात गांव के दो युवक अपने दो साथियों के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए झोपड़ी में आग लगा दी। विरोध करने पर दोनों बेट...