रंजिश में दबंगों ने पड़ोसी दंपति को पीटा, घायल
फिरोजाबाद, मई 11 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के भदान में दबंगों ने दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भूरी देवी पत्नी नीटू उर्फ उमेश निवासी भदान स्टेशन 10 अप्रैल की रात अपने घर के गेट पर खड़ी थी। तभी अरविन्द उर्फ साहूकार, वीटू उर्फ आदेश पुत्रगण बहादुर सिंह, बवली पत्नी अरविन्द उर्फ साहूकार, वीनेश पत्नी वीटू उर्फ आदेश ने आकर गाली गलौज शुरू कर दी। जब पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़िता के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। अपनी पत्नी की चीख पुकार सुनकर बचाने आए पीड़िता के पति पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.