बाराबंकी, अप्रैल 4 -- हैदरगढ़। थाना रामसनेही घाट के सकौली गांव निवासी संदीप कुमार ने हैदरगढ़ थाने में तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार की देर शाम वह पत्नी के साथ ससुराल गए थे। थाना हैदरगढ़ के मिश्रन पुरवा गांव स्थित उनकी ससुराल वालों का उनके पड़ोसी रवि मिश्र से विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि विपक्षी रवि मिश्र, मुकेश व सलोनी ने रंजिश के चलते उसपर हमला कर दिया। बचाने दौड़ी पत्नी की भी पिटाई कर दी। ससुरालियों के आ जाने से आरोपी धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.