एटा, फरवरी 15 -- एटा, रंजिश में आरोपी ने तंबाकू के बोरा में आग लगा दी। आग से लाखों रुपये का तंबाकू जलकर राख हो गया। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना अलीगंज के गांव भरापुरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि घेर में लगभग तीन वर्षों से तंबाकू के बंडल सुरक्षित रखे थे जिस जगह पर तंबाकू रखी थी उन्होंने किराये पर लिया हुआ था। आरोप है कि गांव के ही आरोपी हरिनारायण ने रंजिशन उनकी मढ़ैया में आग लगा दी। बताया कि तंबाकू उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन था। घटना से उन्हें भारी आर्थिक क्षति पहुंची है और परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बताया कि आग से 11 लाख की तंबाकू जलकर राख हो गई। पीड़ित ने थाना अलीगंज में जाकर पुलि को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।...