फरीदाबाद, जून 10 -- पलवल। होडल थाना इलाका स्थित ढाबा संचालक को जान से मारने की नियत उस पर गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गान भुलवाना निवासी पदम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह वह गुलशन नाम से ढाबा चलाता है। गत आठ जून को वह और उसका पार्टनर अमन दीप सहित अन्य लोगों के साथ गाँव जा रहे थे। रास्ते में उसे रोहताश मिला। जिसने अपने साथियों राज किशोर, संदीप, रोहताश मिल गए जिन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर उसको जान से मारने की नियत से फायर किया, लेकिन वह बाल बाल बच गया। उसके बाद उसने उसकी गाडी पर हवाई फायर किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.