रंजिश में ठेले में लगाई आग
लखनऊ, अप्रैल 12 -- सरोजनीनगर,संवाददाता। अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास चिल्लावां बाजार में रविवार भोर रंजिश में एक व्यक्ति ने ठेले में आग लगा दी।चिल्लावां गांव निवासी एक व्यक्ति मजार के पास फल की दुकान लगाते हैं। शनिवार रात किसी ने उनकी दुकान में आग लगा दी जिससे उनके ठेले के साथ पास में खड़े करीब आधा दर्जन ठेले आग की चपेट में आ गए। आग की लपटों को देखकर लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही फायर स्टेशन और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने फौरन राहत कार्य शुरू किया और आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। उसमें एक युवक ठेले में आग लगाता हुआ नजर आ रहा था। पुलिस ने आसपास के लोगों को युवक की तस्वीर दिखाई। जिससे लोगों ने युवक को पहचान लिया। लोगों ने बताया कि आग लगाने वाला युवक मुन्ना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.