हरदोई, मार्च 12 -- टड़ियावां। थानाक्षेत्र के गढ़ी गांव के मजरा नौवाखेड़ा में रंजिश के चलते ट्रैक्टर चालक की पिटाई का मामला सामने आया है। गांव निवासी रामदीन ने बताया कि सात मार्च की दोपहर उसका पुत्र राजवीर ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था। रास्ते में मिट्टी के ढेर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ जाने को लेकर गांव के वेदप्रकाश, श्रवण, राममिलन और रामनिवास ने गाली-गलौज करते हुए राजवीर की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.