कन्नौज, मार्च 30 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात रंजिश को लेकर दवंगो ने टेम्पो चालक को लाठी डन्डों से मारपीट कर लहू लुहान कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुये चले गये। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। शहर के मोहल्ला बजरिया शेखाना निवासी मो सुभान पुत्र मो जाफर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि 22 मार्च की देररात वह अपना टैम्पो लेकर मोहल्ला लुधपुरी स्थित कांशीराम कालोनी से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान सरकारी टयूववेल के निकट पहुंचते ही मोहल्ला आलमगीर गंज निवासी पातीराम, लुधपुरी निवासी पिन्टू व विनोद, झण्डा तले निवासी गुल्लू ने उसे घेर लिया और रंजिश को लेकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने सुभान को टैम्पो से खीच लिया और लाठी डन्डो से मारपीट कर...