रुडकी, मई 4 -- लक्सर, संवाददाता। के ढाढेकी गांव में आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों द्वारा किसानों की खड़ी फसल जोतने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसानों ने पुलिस और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी धर्म सिंह, बृजेश, पवन सिंह और राजकुमार ने लक्सर कोतवाली पुलिस व तहसील प्रशासन को शिकायत देकर बताया कि उन्होंने अपने खेतों में गन्ने की फसल और पॉपुलर के पेड़ लगाए हुए थे। आरोप है कि दो मई को गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश के चलते ट्रैक्टर से उनकी खड़ी फसल की जुताई कर दी। साथ ही खेत में लगे पॉपुलर के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...