कौशाम्बी, फरवरी 10 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के तिल्हापुर निवासी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आठ फरवरी की रात वह अपने चचेरे भाई कुश मिश्रा के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने सरायअकिल स्थित गेस्ट हाउस गए थे। वहां पर पड़ोसी शिव प्रसाद मिश्रा मिल गया और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित के मुताबिक, उस वक्त वह विवाद को टालकर चचेरे भाई संग घर चले गए। घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर चाचा रमाकांत मिश्रा आरोपी के घर उलाहना देने गए। तब तक आरोपी भी अपने घर पहुंच गया। उसने गाली-गलौज करते हुए अपने भाई हनुमान प्रसाद व भतीजे विजय शंकर के साथ मिलकर पीड़ित के चाचा की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर पीड़ित को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.