रंजिश में चाचा पर हमला, तीन पर केस दर्ज
बलरामपुर, मई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौरापुर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक और उसके चाचा पर लाठी-डंडों व ईंट से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सिद्धान्त यादव पुत्र पुल्लू निवासी ग्राम जरौरापुर के अनुसार, 20 मई की शाम करीब सात बजे गांव के ही बल्लम पुत्र भिखारी, मगली पुत्र जीवन लाल व जीवन लाल पुत्र शंकर ने पुरानी रंजिश के चलते उसे अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचते ही तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर सिद्धान्त के चाचा अन्नू यादव पुत्र राजाराम मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर भी डंडों और ईंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.