उरई, जनवरी 22 -- कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलिया बुजुर्ग गांव में बुधवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो सगे भाइयों और उनके पुत्र पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बुधबार रात को ग्राम कैलिया में गुरुवार को गांव में स्थित बड़ी माता मंदिर पर होने बाले भंडारे का आयोजन किया गया था लेकिन कुछ लोग मंदिर के पास शराब पी रहे थे तभी वहां पर प्रथम पक्ष के शुभप्रताप सिंह करणवीर सिंह के दूसरे पक्ष चंद्रपाल इंद्रपाल गाली गलौच करने लगे दोनो पक्षो के 8 से 10 लोग वहां एकत्रित हो गए और एक दूसरे के साथ लाठी डंडे एवं लोहे की छड़ कुल्हाड़ी से मारने पीटने लगें घटनां की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगो क...