बरेली, अप्रैल 6 -- बिथरी में शादीशुदा युवती को भगा ले जाने की रंजिश में एक युवक पर घात लगाकर हमला करने और तमंचे से फायर करने का मामला सामने आया है। इस दौरान हुई फायरिंग से पास खड़ी एक महिला सिर में गोली लगने से गंभीर घायल हो गई। मामले में थाना बिथरी चैनपुर में पिता-पुत्रों समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना बिथरी चैनपुर के गांव पुरनापुर निवासी विनोद उर्फ बंटू ने पुलिस को बताया कि गांव के ही अमित व सुमित से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। इन लोगों ने शनिवार को उसकी मां शिव देवी के साथ घर में घुसकर मारपीट की थी। इस पर थाना बिथरी चैनपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी रंजिश के चलते रविवार सुबह करीब 8:45 बजे खेत से घर लौटने के दौरान सत्य प्रकाश के घर के सामने घात लगाए बैठे अमित, सुमित व उनके पिता निरंजन सिंह ने उन्हें पकड़ लिया। गाली-गल...