बरेली, मार्च 12 -- शीशगढ़। पति की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव लहसोई निवासी फरजाना बेगम ने पुलिस को बताया वह घर में अकेली थी। पति किसी काम से बाहर गए थे। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के आदिल अली,इकरार अहमद, गालियां देते हुए घर में घुस गए। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा। शोर होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उनसे जानमाल का खतरा है। फरजाना बेगम की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...