बदायूं, अप्रैल 15 -- गांव जौनेरा में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। हमलावरों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रफत अली ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे उसका पुत्र उवैश सरकारी नल पर पानी भर रहा था। आरोप है कि तभी गांव के ही चार लोग उसे पकड़कर जबरन ले जाने लगे। यह भी पढ़ें- दो पक्षों में चली लाठी व कुल्हाड़ी, पिता पुत्र जख्मी शोर मचाने पर उवैश किसी तरह छूटकर घर भाग आया। इसके बाद आरोपित हथियार लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अबुतलत और बहारे आलम पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने...