रंजिश में घर में घुसकर महिला से मारपीट, मुकदमा
बदायूं, मई 31 -- बिल्सी। पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला से मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस से शिकायत की। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव परोली निवासी किरन पत्नी संजीव ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही मुनीष पुत्र मनोहर, मुन्ना पुत्र मनोहर, रोहित पुत्र मुनीष और मोहित पुत्र मुनीष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से मुकदमेबाजी चल रही है, जिसके चलते आरोपी उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 16 मई की रात करीब दस बजे चारों आरोपी उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.