काशीपुर, मई 3 -- सितारगंज, संवाददाता। आपसी रंजिश के चलते घर पर अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जनता फार्म, गौरीखेड़ा निवासी सुरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो-तीन माह पहले ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने को लेकर उसके बेटे जसनदीप सिंह की दड़हा फार्म निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लवी से कहासुनी हो गई थी। उस दौरान आरोपी ने बेटे को देख लेने की धमकी दी थी। आरोप है कि एक मई की रात करीब साढ़े दस बजे जसनदीप घर के आंगन में टहल रहा था। तभी लवप्रीत सिंह एक अज्ञात व्यक्ति के साथ घर पहुंचा और गेट के बाहर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- बाजपुर लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हमलावरों ने तीन गोलियां गेट पर दागीं और हवाई फायरिंग भी की। गोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.