रंजिश में घर के बाहर युवक पर फायरिंग, गांव में हड़कंप
मेरठ, जून 29 -- परतापुर के गेझा गांव में शनिवार रात घर के बाहर खड़े एक युवक पर रंजिशन फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। गेझा गांव निवासी प्रिन्स ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वह अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि तभी तीन बाइकों पर सवार छह युवक वहां पहुंचे और उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। तहरीर में अमन, हर्ष निवासी अढ़ेड़ा, गुलशन निवासी कलंजरी, रिगल निवासी अढ़ेड़ा, विशाल निवासी गुण तथा एक अज्ञात युवक को नामजद किया गया है। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.