रंजिश में ग्रामीण को गोली मारी, हालत गंभीर
शाहजहांपुर, मई 14 -- मीरानपुर कटरा। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में बुधवार रात रंजिश के चलते एक ग्रामीण को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सुल्तानपुर निवासी रमेश पुत्र दीनानाथ बुधवार देर शाम तिलहर से अपने गांव लौट रहा था। बताया जा रहा है कि हाईवे से गांव जाने वाले रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो लोगों ने उसे घेर लिया और तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही रमेश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए और घायल रमेश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.