मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- मझोला थाना क्षेत्र के गांव लोदीपुर निवासी करतार सिंह ने अपने गांव के ही टीटू, उसकी बहन मोनिका के परिवार की ही रेशू के खिलाफ पत्थरबाजी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में करतार सिंह ने बताया कि पुराने झगड़े को लेकर मंगलवार रात करीब 9 बजे आरोपी उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। इतना ही नहीं तीनों ने घर पर ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पीड़ित के अनुसार उसने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। बाद में आसपास के लोग एकत्रित हुए तो तीनो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.