बस्ती, नवम्बर 15 -- बस्ती/गौर, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के गौर थानांतर्गत केसरई गांव में पुरानी रंजिश के चलते गन्ने के खेत में आग लगाने की घटना सामने आई है। आरोप है कि जानबूझ इस घटना को अंजाम दिया गया, जिससे उन्हें आर्थिक व मानसिक क्षति पहुंचाई जा सके। आग लगने से करीब ढाई लाख रुपये की फसल का नुकसान हुआ है। उनकी तहरीर पर गौर पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी थानाक्षेत्र के केसरई निवासी राजेश कुमार यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के दो लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। इन्हीं लोगों ने गत 11 नवंबर को दोपहर में पुरानी रंजिश के कारण जान-बूझकर उनके गन्ने के खेत में आग लगा दी। आग लगने से उनका तीन बीघा खेत में लगी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये...