प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- सांगीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव की सीमा पुत्री रामसुंदर ने थाने पर शिकायत दी। कहा कि 26 अप्रैल की शाम लगभग सात बजे रंजिश को लेकर गांव के दीपक उनका लड़का सौरभ, संदीप, अभिषेक गालियां देते हुए उसे और परिवार के अनिल, मानसी, शिव बहादुर को लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...