उरई, मार्च 31 -- जालौन। रंजिश के चलते युवक द्वारा बेटी के साथ झगड़े पर आमादा होने की शिकायत पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलकपुरा निवासी रामू ने पुलिस को बताया कि उनके गांव का ही युवक कुलदीप उसके परिवार से रंजिश मानता है। रंजिश के चलते अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद करता रहता है। पिता ने आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह बेटी घर का काम कर रही थी। तभी कुलदीप वहां आया और बेटी के साथ विवाद करने लगा। जब बेटी ने विवाद करने से मना किया तो झगड़े पर आमादा हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.