रंजिश में किशोर को गोली मारी
मेरठ, मई 29 -- दौराला थाना इंचौली क्षेत्र के खरदौनी गांव में शुक्रवार देरसायं दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के किशोर ने दूसरे पक्ष के युवकों पर जबरन खेत में ले जाकर मारपीट करने और जान बचाकर भागने के दौरान पैर में गोली मारने का आरोप लगाया। परिजन घायल अवस्था में किशोर को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया। खरदौनी गांव निवासी घायल किशोर 15 वर्षीय अमीन ने बताया कि पड़ोस के ही कुछ युवकों से उसका विवाद चल रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार देरसायं पड़ोसी युवकों ने उसे घर जाने के दौरान रोक लिया। जिसको लेकर उसकी पड़ोसी युवकों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान आरोपी जबरन उसको खींचकर खेत में ले गए। वहां उकसे पैर में गोली मार दी। परिजन घायल अवस्था में किशोर को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.