नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नई दिल्ली, व. सं.। दिलशाद गार्डन इलाके में एक सप्ताह पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर स्क्रैप कारोबारी पर चाकू से हमला कर दिया। जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस ने घायल युवक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय समीर ए ब्लॉक ओल्ड सीलमपुर इलाके में रहता है। वह स्क्रैप कारोबारी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 9 जनवरी को वह अपने परिचित गुलजार की दुकान पर दिलशाद गार्डन गया था। तभी वहां साहिल आ गया। उसका एक सप्ताह पहले समीर से झगड़ा हुआ था। साहिल के साथ उसके दो दोस्त भी थे। वह गाली देते हुए समीर के पास पहुंचा और मारपीट करने के बाद चाकू से हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.