नोएडा, अप्रैल 7 -- दनकौर, संवाददाता। गुनपुरा गांव में रंजिश के चलते राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और छात्र पर कार चढ़ा दी गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। छात्र की हालत नाजुक है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पंकज ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनका चचेरा भाई अभिषेक राष्ट्रीय स्तर का कबड्डी खिलाड़ी है। फरीदाबाद निवासी उनकी मौसी का लड़का सक्षम दसवीं कक्षा का छात्र है। आरोप है कि शनिवार को अभिषेक और सक्षम दोनों दनकौर में सामान लेने पैदल जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही तेजा भड़ाना, उसके बेटा सचिन और दो अज्ञात व्यक्ति कार में सवार होकर आए और जान से मारने की नीयत से दोनों को टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.