रंजिश में एक ही परिवार के तीन लोगों से मारपीट
कन्नौज, मई 20 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के नगला बक्श गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव नगला बक्श निवासी कौशलेंद्र पुत्र रामरतन ने बताया कि 19 मई की शाम करीब 7 बजे वह घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान गांव के रघुनाथ, डीएम कुमार, बलवीर, धर्मेंद्र सहित अन्य लोग उसके घर पहुंचे और उसके पिता रामरतन के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीडि़त के अनुसार शोर सुनकर बचाव करने पहुंची उसके छोटे भाई की पत्नी प्रियंका तथा पुत्र ऋषभ को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दबंगों का घर पर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट में कई घायल घटना में तीनों ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.