कानपुर, अप्रैल 26 -- चकेरी। एक इंजीनियरिंग छात्र ने आरोप लगाया है कि उनके कॉलेज में पढ़ने वाले आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरेराह बुरी तरह से पीटा। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। मूलरूप से कुशीनगर के कसिया ग्राम नटवलिया अहिरौली बाजार निवासी अजीत कुमार कनौजिया के अनुसार वह महाराजपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीबीए का छात्र है। वह अहिरवां में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा है। अजीत ने बताया कि करीब चार साल पहले उनकी किसी बात को लेकर कॉलेज में पढ़ने वाले शिवखेड़ा निवासी दीपांशु वर्मा से कहासुनी हो गयी थी। जिसके बाद से दीपांशु उनसे रंजिश रखने लगा। पीड़ित ने बताया कि बीते शनिवार की शाम को वह खाना लेने के लिए हरजिंदर नगर चौराहे गए थे। जहां पर दीपांशु अपने साथियों के साथ आया और गाली गलौज कर उन्हें सरेराह पीटने लग...