हमीरपुर, जनवरी 2 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। पशुबाजार के समीप पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के आधा दर्जन युवकों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को हाईवे में दौड़ा-दौड़ाकर डंडों और बेल्टों से पीटा। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक युवक को हिरासत में लिया है। अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। गुरुवार को करीब 12:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में पशुबाजार के समीप जमकर डंडे और बेल्टें चलीं। एक पक्ष के आधा दर्जन युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक को हाईवे में दौड़ाकर जमकर पीटा। युवक ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक युवक को हिरासत में लिया है। किसी ने मारपीट की इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल ...